दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,779 नए मामले, संक्रमण की दर 6.20 प्रतिशत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,779 नए मामले, संक्रमण की दर 6.20 प्रतिशत

  •  
  • Publish Date - January 31, 2022 / 10:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) दिल्ली में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,779 नए मामले सामने आए और महामारी से 38 मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही संक्रमण की दर घटकर 6.20 प्रतिशत रह गई। शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

दिल्ली में अब तक संक्रमण के 18,30,268 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड से 25,865 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 18,729 मरीज उपचाराधीन हैं और निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 38,046 है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप