High speed Mazda collided with a tree, driver's condition critical, Speeding Mazda collided with a tree
नोएडा: 28 injured in bus-truck collision उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना कासना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के पंजाब से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। कासना थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे में घायल हुए 28 लोगों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से 11 की हालत नाजुक है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
Read More: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने पहले ही घर से भागकर की थी शादी
28 injured in bus-truck collision उन्होंने बताया कि बस में सवार लोग पंजाब से बिहार और नेपाल जा रहे थे। बस में नेपाल के भी नागरिक सवार थे। शुक्ला ने बताया कि हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान बिहार के भोजपुर निवासी आशीष के तौर पर की गई है। कासना थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद बहुत देर तक उक्त स्थान पर यातायात बाधित रहा। उन्होंने बताया कि कुछ पीड़ितों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई तथा दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन की सहायता से हटवा कर यातायात बहाल किया गया।