जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,827 नए मामले

Ads

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,827 नए मामले

  •  
  • Publish Date - January 17, 2022 / 08:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

श्रीनगर, 17 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,827 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,62,200 तक पहुंच गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसी अवधि में कोविड-19 के पांच मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,572 हो गई।

जम्मू-कश्मीर में रविवार को संक्रमण के 3,499 मामले दर्ज किए गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को सामने आए नए मामलों में जम्मू संभाग में 1,093 मामले जबकि कश्मीर संभाग में 1,734 मामले सामने आए। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 17,928 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 3,39,700 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

भाषा

शफीक माधव

माधव