दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में

Ads

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 11:47 AM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 11:47 AM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा मनीषा सिम्मी

सिम्मी