देश में आज मिले 2,827 नए कोरोना मरीज, 24 लोगों ने तोड़ा दम, जानिए कितनी है एक्टिव मरीजों की संख्या

Ads

देश में आज मिले 2,827 नए कोरोना मरीज, 24 लोगों ने तोड़ा दमः 2,827 new corona patients found in the country today, 24 people died

  •  
  • Publish Date - May 12, 2022 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

Corona Update

नयी दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,827 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,13,413 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,067 रह गई है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

Read more  : NSUI के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का ऑडियो और वाट्सएप चैट वायरल, कार्यकर्ताओं को पद देने के लिए कर रहे पैसे की मांग 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 24 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,181 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,067 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 427 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

Read more : कमजोर हुआ चक्रवात ‘असानी’, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

Read more : श्रीलंकाई राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान, इसी हफ्ते नए प्रधानमंत्री की होगी नियुक्ति, नए मंत्रिमंडल का भी होगा गठन 

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।