दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,944 नए मामले सामने आए

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,944 नए मामले सामने आए

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,944 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 2, 2020 10:58 am IST

नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,944 नए मामले सामने बाद संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 5.78 लाख हो गई है। इसके अलावा 82 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 9,342 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार कल 36,370 आरटी-पीसीआर समेत 78,949 जांचें की गईं जबकि संक्रमण की दर गिरकर पांच प्रतिशत रह गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 82 और लोगों की मौत के बाद दिल्ली में मृतकों की कुल संख्या 9,342 हो गई है। बुधवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 30,302 रह गई है, जो एक दिन पहले 31,769 थी।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 5,78,324 मामले सामने आ चुके हैं।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में