कर्नाटक उच्च न्यायालय के 3 अतिरिक्त न्यायाधीश स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत

Ads

कर्नाटक उच्च न्यायालय के 3 अतिरिक्त न्यायाधीश स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत

  •  
  • Publish Date - September 23, 2022 / 07:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) कर्नाटक उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को शुक्रवार को उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत किया गया। कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विधि मंत्रालय में न्याय विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति मोहम्मद गौस शुकुरे कमल, न्यायमूर्ति राजेंद्र बादामीकर और न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्निशा मोहिउद्दीन शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार उनकी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

आमतौर पर, स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने से पहले अतिरिक्त न्यायाधीश को दो साल के लिए नियुक्त किया जाता है।

भाषा अविनाश प्रशांत

प्रशांत