Rajasthan Road Accident News: दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत, 2 का गंभीर हालत में इलाज जारी, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
Rajasthan Road Accident News: राजस्थान के राजसमंद जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
Rajasthan Road Accident News/Image Credit: Social Media
- राजस्थान के राजसमंद जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की हुई मौत।
- भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Rajasthan Road Accident News: जयपुर: राजस्थान के राजसमंद जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा सेलगुड़ा गांव के पास आमेट-देवगढ़ राज्य राजमार्ग पर हुआ जब देवगढ़ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीड़ित और मोटरसाइकिल ट्रेलर के नीचे फंस गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (Rajasthan Road Accident News) ट्रेलर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर जब्त कर लिया गया है।
मंदिर जा रहे थे मृतक
Rajasthan Road Accident News: थाना प्रभारी ओमसिंह चुंडावत ने बताया कि मृतकों की पहचान आमेट के निवासियों मुकेश जोशी (40), उनके भतीजे कुलदीप (7) और एक अन्य रिश्तेदार लक्षदीप (3) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि लोग ढेलाना में स्थित भेरूजी मंदिर जे रहे थे। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल भेजा गया है। (Rajasthan Road Accident News) पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- New Rules For Employees: मीडिया डिबेट से लेकर बयान तक.. अब सरकारी कर्मचारी नहीं कर पाएंगे ये काम, भाजपा सरकार ने लाया नया नियम, जानें यहां
- CM Yogi On Power Crisis: बिजली संकट पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ, गांव से लेकर शहर तक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Dividend Stocks: टाटा ग्रुप के शेयरों से कमाई का सुनहरा मौका! 2 कंपनियां एक्स-डिविडेंड, जानिए किसमें मिलेगा सबसे बड़ा डिविडेंड लाभ

Facebook


