Dividend Stocks: टाटा ग्रुप के शेयरों से कमाई का सुनहरा मौका! 2 कंपनियां एक्स-डिविडेंड, जानिए किसमें मिलेगा सबसे बड़ा डिविडेंड लाभ
Dividend Stocks: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इनमें Tata Consultancy Services (TCS) और Tata Consumer Products शामिल हैं। इन शेयरों के डिविडेंड को लेकर निवेशकों में दिलचस्पी बढ़ गई है।
(Dividend Stocks/ Image Credit: AI-generated)
- इस हफ्ते टाटा ग्रुप की 2 कंपनियां एक्स-डिविडेंड
- TCS देगी 31 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड
- Tata Consumer Products देगी 10 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली: Tata Group Dividend Stocks: शेयर बाजार में इस सप्ताह कई कंपनियां एक्स डिविडेंड ट्रेड करने वाली है। इनमें टाटा ग्रुप की दो बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। ये दोनों कंपनियां 25 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। इन खबरों के बाद निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर बनी हुई है।
TCS देगी 31 रुपये डिविडेंड
Tata Consultancy Services (TCS) ने अपने निवेशकों के लिए 1 शेयर पर 31 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने इसके लिए 25 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। हाल ही में शुक्रवार को TCS का शेयर 0.45 प्रतिशत गिरकर 2317.25 रुपये पर बंद हुआ। पिछले छह महीनों में इसके शेयर में करीब 26 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि एक साल में यह लगभग 33 प्रतिशत तक टूट चुका है।
Tata Consumer Products का डिविडेंड ऐलान
Tata Consumer Products ने भी निवेशकों के लिए 1 शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 25 मई 2026 रखी गई है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1192.85 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, एक साल में इसके शेयर में लगभग 5.88 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। जबकि इसी अवधि में बाजार में गिरावट रही।
लंबी अवधि में मजबूत रिटर्न
लंबी अवधि में Tata Consumer Products ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले तीन साल में इसके शेयर 57 प्रतिशत बढ़े हैं और 10 साल में करीब 906 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई है। वहीं TCS में हाल के वर्षों में कमजोरी देखने को मिली है। फिर भी दोनों कंपनियों के डिविडेंड ऐलान से निवेशकों में हलचल बनी हुई है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- iPhone 20 Series: iPhone 20 का रेंडर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी का धमाका! बेजल-लेस कर्व्ड डिजाइन ने फैंस की उड़ा दी नींद, लोग बोले- ‘अब फोन नहीं, भविष्य हाथ में’
- Jharkhand Crime News: युवक ने मां के प्रेमी को दी खौफनाक सजा, व्यक्ति का कर दिया बुरा हाल, डेढ़ महीने बाद हुआ मामले का खुलासा
- Today Live Breaking News and Updates 24 May 2026: भदभदा श्मशान घाट पहुंचा त्विषा का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Facebook


