दिल्ली में कोविड-19 के 30 नए मामले, एक भी मौत नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 30 नए मामले, एक भी मौत नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 30 नए मामले, एक भी मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 22, 2021 4:56 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 30 नए मामले आए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत रही। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में अभी तक इस संक्रमण से केवल तीन मरीजों की मौत हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 14,38,586 हो गए हैं जबकि 14.13 लाख से अधिक लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई या दिल्ली से अन्य जगह चले गए हैं। पिछले 24 घंटों में 19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि मृतकों की संख्या 25,085 पर बनी हुई है और संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 70,651 नमूनों की जांच की गयी। इनमें से 49,728 आरटी-पीसीआर जांच की गयी जबकि बाकी रैपिड एंटीजन जांच की गयी।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में