गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले
नोएडा (उप्र), छह जनवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार को कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 25,084 हो गए हैं।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 23 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं विभिन्न अस्पतालों में 335 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक 24,658 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं संक्रमण से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
भाषा सं शोभना
शोभना

Facebook


