देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले

देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले

देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: September 7, 2021 10:31 am IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 31,222 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,58,843 हो गयी है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 290 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,042 हो गई, कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

इसके अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,92,864 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा निहारिका रंजन

रंजन


लेखक के बारे में