गुवाहाटी, छह अगस्त (भाषा) असम के उदालगुड़ी जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान 344.38 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 1.72 करोड़ रुपये है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह खेप अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी।’’
शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कार्रवाई को अंजाम देने वाली उदालगुड़ी जिला पुलिस की सराहना भी की।
भाषा मनीषा सिम्मी
सिम्मी