दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले, संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले, संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 10:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली में कोविड-19 से बृहस्पतिवार को किसी की भी मौत नहीं हुई और संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत है। इस महीने अब तक महामारी से केवल एक मरीज की मौत हुई। बुलेटिन में कहा गया कि एक दिन पहले कुल 79,003 जांच की गई जिसमें 55,125 आरटी पीसीआर जांच और 23,878 रेपिड एंटीजेन जांच शामिल है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली में अब तक संक्रमण से 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश माधव

माधव