दिल्ली में कोविड-19 के 36 नये मामले

दिल्ली में कोविड-19 के 36 नये मामले

दिल्ली में कोविड-19 के 36 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 10, 2021 3:29 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है, वहीं संक्रमण के 36 नये मामले आए हैं। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत रही है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस महीने में अभी तक सिर्फ सात सितंबर को एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 25,083 लोगों की मौत हुई है।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले शहर में 52,042 आरटी-पीसीआर और 24,841 रैपिड एंटीजन जांच (कुल 76,883 जांच) की गई।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में