हरियाणा में कोविड-19 के 360 नए मामले, दो और लोगों की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 360 नए मामले, दो और लोगों की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 360 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 27, 2022 8:16 pm IST

चंडीगढ़, 27 फरवरी (भाषा) हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 360 और मरीज मिले तथा दो संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 9,81,444 है, जबकि 10,557 लोगों की वायरस के कारण जान जा चुकी है।

गुरुग्राम जिले में 172 और फरीदाबाद जिले में कोविड-19 के के 33 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक, महामारी से रविवार को गुरुग्राम में दो लोगों की मौत हो गई।

भाषा

नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में