झारखंड: पीएससी परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ को लेकर सीआईडी ने छापेमारी की
झारखंड: पीएससी परीक्षाओं में 'अनियमितताओं' को लेकर सीआईडी ने छापेमारी की
रांची, 23 जुलाई (भाषा) झारखंड पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की।
सीआईडी ने बताया कि रांची पुलिस की सहायता से पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष, सरकारी आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए।
एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीआईडी ने बुधवार को जेपीएससी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
इन गिरफ्तारियों से एक दिन पहले मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की थी।
भाषा
राखी रंजन
रंजन

Facebook


