भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आए

Ads

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 13, 2023 / 02:05 PM IST,
    Updated On - October 13, 2023 / 02:05 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 349 दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, कोविड से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,32,037 हो गई है।

देश में संक्रमण के अब तक 4,49,99,510 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,124 हो गयी है। संक्रमण से उबरने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा