पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 387 नये मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 387 नये मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 29, 2020 / 09:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

पुडुचेरी, 29 सितंबर (भाषा) संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी में मंगलवार को दो और मरीजों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई, जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 517 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटे में 5,031 नमूनों की जांच के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 387 नये मामले सामने आए।

इस अवधि में 460 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,066 हो गई।

संघ शासित प्रदेश में अभी कोविड-19 के 4,933 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 21,616 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा शुभांशि नीरज

नीरज