असम उपचुनाव के लिए अंतिम दिन 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

Ads

असम उपचुनाव के लिए अंतिम दिन 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

  •  
  • Publish Date - October 9, 2021 / 01:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

गुवाहाटी, आठ अक्टूबर (भाषा) असम में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

तीस अक्टूबर को गोसाईगांव, तामुलपुर, थौरा, भवानीपुर और मरियानी सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान होना है।

नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में भाजपा के फणीधर तालुकदार (भवानीपुर), भाजपा के रूपज्योति कुर्मी और कांग्रेस के लुहित कोंवर (मरियानी) और भाजपा के सुशांत बोरगोहेन (थौरा) शामिल हैं।

शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। मतगणना दो नवंबर को होगी।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल