झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: July 24, 2021 3:14 pm IST

रांची, 24 जुलाई (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,885 हो गयी। संक्रमण से किसी मरीज की जान नहीं गई है।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 3,46,885 संक्रमितों में से 3,41,464 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 299 अन्य मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 5122 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 61,196 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 39 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नए मामलों में रांची में पांच लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये वहीं पूर्वी सिंहभूम में नौ लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

भाषा इन्दु शोभना

शोभना


लेखक के बारे में