ओडिशा में कोविड-19 के 393 नए मामले, छह और लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 393 नए मामले, छह और लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 393 नए मामले, छह और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 6, 2020 10:48 am IST

भुवनेश्वर, छह दिसंबर (भाषा) ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 393 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,21,196 हो गई। वहीं छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,771 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 49 मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं, सुंदरगढ़ में 45 और मयूरभंज में 32 मामले सामने आए हैं।

ओडिशा में अभी 4,102 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 3,15,270 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण दर 5.23 फीसदी है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में