Rajasthan Road Accident News: प्रदेश के इन 2 इलाकों में हुए भीषण सड़क हादसे, एसआई समेत 4 लोगों की हुई मौत

Rajasthan Road Accident News: राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) समेत चार लोगों की मौत हो गई।

Rajasthan Road Accident News: प्रदेश के इन 2 इलाकों में हुए भीषण सड़क हादसे, एसआई समेत 4 लोगों की हुई मौत

Rajasthan Road Accident News/ imaage source: ibc24 archive

Modified Date: April 4, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: April 4, 2026 5:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई।
  • सड़क हादसों मे मरने वालों में एक एसआई भी शामिल है।
  • पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Rajasthan Road Accident News: जयपुर: राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।  पुलिस के अनुसार, भरतपुर जिले में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। (Rajasthan Road Accident News)  यह हादसा गोपालगढ़ के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर भाई-बहन और नाबालिग लड़का सवार थे।

कार छोड़कर फरार हुआ चालक

चश्मदीदों ने बताया कि वाहन ने मोटरसाइकिल को कुछ मीटर तक घसीटा और हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। मृतकों की पहचान नजाकत अली (28), उनकी बहन मुस्सी (38) और उनके बेटे मोनीस (15) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों अंधवारी गांव के पास रुके थे और (Rajasthan Road Accident News) मोटरसाइकिल से उतरने ही वाले थे कि कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। मुस्सी और मोनीस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नजाकत ने अलवर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर

Rajasthan Road Accident News:  एक अन्य हादसे में करौली जिले के सपोटरा पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक हनुमान मीणा (55) की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर आंधी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नांगल बेला गांव के पास हुआ जब कार एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। (Rajasthan Road Accident News)  इसमें दो कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार संभवत: कार चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। हालांकि ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना भी हादसे की वजह हो सकता है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.