दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 407 नए मामले सामने आए

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 407 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - March 14, 2021 / 11:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) दिल्ली में रविवार को लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 400 से अधिक (407) नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण दर 0.60 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार दो और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10,941 हो गई है।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 419 और शुक्रवार को 431 नए मामले सामने आए थे। बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 409 थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,43,696 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,262 है।

भाषा

जोहेब मनीषा

मनीषा