राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 4108 नये मामले , दो और मरीजों की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 4108 नये मामले , दो और मरीजों की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 4108 नये मामले , दो और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 8, 2022 9:50 pm IST

जयपुर, आठ जनवरी (भाषा) राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4108 नये मामले सामने आये जबकि इसके दो और मरीजों की मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम तक के 24 घंटे में राज्य में 4108 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें जयपुर के 1866, जोधपुर के 515, उदयपुर के 225, अजमेर के 191, अलवर के 167, बीकानेर के 149, भरतपुर के 144 एवं कोटा के 107 लोग हैं।

विभाग के अनुसार राज्य में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या बढकर 14,166 हो गई है जबकि शनिवार को 227 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से भी मुक्त हुए।

आंकड़ों के अनुसार अलवर और जोधपुर में शनिवार को एक-एक मरीज की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की अब तक की कुल संख्या 8971 हो गई है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में