पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: August 27, 2021 1:26 am IST

चंडीगढ़, 26 अगस्त (भाषा) पंजाब में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई।

एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोविड-19 से अब तक 16,362 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,00,420 हो गए हैं।

अभी 407 मरीज उपचाराधीन हैं। इस बीच केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए।

भाषा यश प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में