गौतमबुद्ध नगर में एक दिन में कोरोना वायरस के 42 नए मामले, 85 मरीज ठीक हुए

Ads

गौतमबुद्ध नगर में एक दिन में कोरोना वायरस के 42 नए मामले, 85 मरीज ठीक हुए

  •  
  • Publish Date - December 18, 2020 / 06:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नोएडा, 18 दिसंबर (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 42 मरीज पाए गए जबकि शुक्रवार सुबह तक 85 मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिली। जनपद में कोविड-19 की वजह से अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 42 मरीज मिले जबकि 24 घंटे के भीतर 85 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 717 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में संक्रमण के कुल 24,424 मामले हैं तथा अब तक 23,621 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं संक्रमण की वजह से 86 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल 5,96,791 नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए हैं।

भाषा सं. मानसी

मानसी