दिल्ली में 65 लाख रुपये कीमत की 4.20 लाख आयातित सिगरेट जब्त

दिल्ली में 65 लाख रुपये कीमत की 4.20 लाख आयातित सिगरेट जब्त

दिल्ली में 65 लाख रुपये कीमत की 4.20 लाख आयातित सिगरेट जब्त
Modified Date: September 2, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: September 2, 2026 4:36 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) दिल्ली सरकार के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी और तंबाकू उत्पादों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 लाख रुपये कीमत की करीब 4.20 लाख आयातित सिगरेट जब्त की हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के भ्रष्टाचार के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने और सुशासन के संकल्प के तहत विभाग की ‘एंटी-इवेजन’ शाखा-दो ने नियमित जांच के दौरान एक वाहन को रोका जिसमें करीब 4.20 लाख आयातित सिगरेट थी। यह कार्रवाई जीएसटी अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार कर चोरी, वस्तुओं की गुप्त आवाजाही और अवैध तंबाकू उत्पादों के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

बयान में कहा गया है कि सिगरेट की यह खेप भारत में बेचे या वितरित किए जाने वाले तंबाकू उत्पादों पर लागू वैधानिक आवश्यकताओं का उल्लंघन करते हुए ले जाई जा रही थी।

बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान प्रवर्तन टीम ने पाया कि सिगरेट के पैकेट पर निर्धारित चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी प्रदर्शित नहीं थी। स्वास्थ्य चेतावनी का इस तरह न होना सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 का उल्लंघन है। इस प्रावधान के तहत ऐसे सिगरेट पैकेट की बिक्री, आपूर्ति या वितरण की अनुमति नहीं है, जिन पर निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी मौजूद नहीं हो।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में