ओडिशा में कोविड-19 के 424 नए मामले

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 424 नए मामले

  •  
  • Publish Date - January 2, 2022 / 02:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

भुवनेश्वर, दो जनवरी (भाषा) ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 424 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,55,556 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

खुर्दा जिले में 75 वर्षीय महिला की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,463 हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि रविवार को सामने आए नए मामले पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा है।

खुर्दा जिले से सबसे ज्यादा 177 मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद 45 मामले कटक में सामने आए हैं। नए संक्रमित मरीजों में 67 बच्चे हैं। विभाग ने बताया कि ओडिशा में 2,078 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में शनिवार को संक्रमण के 298 मामले सामने आए थे और दो मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य में अब तक 2.93 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

भाषा

स्नेहा अविनाश

अविनाश