पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 431 नए मामले, 7 और मरीजों की मौत
पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 431 नए मामले, 7 और मरीजों की मौत
पुडुचेरी, तीन सितंबर (भाषा) पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए। संघ शासित प्रदेश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15,581 हो गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक, पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान 311 मरीज ठीक हो गए।
विज्ञप्ति में बताया गया कि पुडुचेरी में अभी 5,042 मरीजों का इलाज चल रहा है।
अब तक संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 के 10,279 मरीज ठीक हो चुके हैं और 260 की मौत हो चुकी है।
भाषा यश मनीषा
मनीषा

Facebook


