देश में कोविड-19 के 43,263 नए मामले

देश में कोविड-19 के 43,263 नए मामले

देश में कोविड-19 के 43,263 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: September 9, 2021 10:21 am IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,263 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,39,981 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,93,614 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 338 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,749 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3,93,614 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में