दिल्ली में कोविड-19 के 445 नए मामले, संक्रमण दर 2.04 प्रतिशत

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 445 नए मामले, संक्रमण दर 2.04 प्रतिशत

  •  
  • Publish Date - May 27, 2022 / 08:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 445 नए मामले आए और संक्रमण दर 2.04 प्रतिशत रही जबकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़कर 19,05,512 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 26,208 है।

इसमें कहा गया है कि एक दिन पहले राजधानी में कोविड-19 के लिए 21,816 नमूनों की जांच की गयी।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश