नोएडा, आठ दिसंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले 484 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने उनसे 48,400 रुपए जुर्माना वसूला है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस ने सोमवार को बिना मास्क पहने घूम रहे 484 लोगों का चालान किया है।
उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने वाले इन लोगों से 48,400 रुपए बतौर जुर्माना वसूले गये।
भाषा सं. मानसी
मानसी