ओडिशा में पिछले दो वर्ष के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में 4,953 लोगों की मौत: मंत्री

Ads

ओडिशा में पिछले दो वर्ष के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में 4,953 लोगों की मौत: मंत्री

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 05:13 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 05:13 PM IST

भुवनेश्वर, 26 मार्च (भाषा) ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बताया कि पिछले दो वर्ष में राज्य में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में कुल 4,953 लोगों की मौत हुई।

मंत्री ने कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति के सवाल के लिखित जवाब में कहा कि लू से मृत्यु होने पर परिवार को 50,000 रुपये और अन्य आपदाओं में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती है।

उन्होंने कहा कि यह मुआवजा राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डाली जाती है।

मंत्री ने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए 467 लोगों के परिवारों को मुआवजे दिलाने के आवेदनों की जांच जारी है।

वहीं, वाणिज्य और परिवहन मंत्री बुभूति भूषण जेना ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को जानकारी दी कि 2025 में ओडिशा में रोजाना औसतन 18 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा दी।

मंत्री ने बताया कि 2024 में राज्य में सड़क हादसों के कारण औसतन प्रतिदिन 17 लोगों की मौत हुई थी और 2025 में यह संख्या बढ़कर 18 हो गई।

उन्होंने कहा कि दोनों वर्षों में प्रतिदिन औसतन 30 लोग घायल हुए।

जोहेब जोहेब वैभव

वैभव