ट्रक से टक्कर के बाद XUV 500 के उड़े परखच्चे, पांच लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक
ट्रक से टक्कर के बाद XUV 500 के उड़े परखच्चे, पांच लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक! 5 Died in Banda Road Accident XUV500 Hits Truck
बांदा: 5 Died in Banda Road Accident जिले जमनी पुरवा गांव के पास शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज दिया है।
5 Died in Banda Road Accident मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर कोतवाली के अंतर्गत जमनी पुरवा गांव के पास हुई, जहां खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार जा भिड़ी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने आनन फानन में इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक की हालत नाजुक है, जिसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।
Raed More: शादी से पहले पार्लर से भागी दुल्हन, कहा- मेरा दूल्हा कर रहा है इंतजार
इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आज एक एक्सयूवी कार कर्वी चित्रकूट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी, जो जमनी पुरवा के पास खड़े ट्राला में टकरा गई। इससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 की अस्पताल में मौत हुई। उन्होंने बताया कि गाड़ी की आगे वाली सीट में शराब की बोतल आदि पाई गई हैं। इससे पता चल रहा है कि गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि कार में आधा दर्जन लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए जालौन जा रहे थे। इस मामले में कार का टेक्निकल मुआयना कराया जा रहा है।
Read More: यूक्रेन से वापस आने वाले लोगों को मिलेगा टिकट का पैसा, इस सरकार ने की पहल
#bandapolice थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत एक एक्सयूवी कार द्वारा खड़े ट्राले में पीछे से टक्कर मार देने से हुई दुर्घटना के संबंध में अपडेट वीडियो बाइट पुलिस अधीक्षक बांदा।*#UPPolice #Roadsafety @rangechitrakoot @ADGZonPrayagraj pic.twitter.com/cxCncnPcF6
— Banda Police (@bandapolice) February 26, 2022

Facebook


