दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चे सहित पांच लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम

Ads

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चे सहित पांच लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 12:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल के एक कार से टकरा जाने से एक परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Read More: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 4 की मौत दो घायल, दूसरी ओर तालाब में डूबकर बच्चे की थमी सांसें

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार तीन व्यक्तियों को भी चोटें आयी हैं और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना जैतपुर गांव के पास हुई जब मोटरसाइकिल सवार ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रहे चारपहिया वाहन को नहीं देख पाया।

Read More: कोरोना के लक्षण वाले लोगों को उपलब्ध कराई जा रहीं रहा निःशुल्क दवाएं : CM भूपेश, कहा- सीमावर्ती इलाकों में रखें निगरानी

मृतकों की पहचान राजेश कुमार (27), उनकी पत्नी कमलदीप कौर और तीन बच्चों इशिका, अनन्या और मिशू के रूप में की गई है। चब्बेवाल के थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रदीप कुमार ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर के एक अस्पताल भेज दिया गया है।

Read More: कृषि मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 7 मई को, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रस्ताव पर होगी चर्चा