प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के लिए 50 करोड़ की सुपारी

Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के लिए 50 करोड़ की सुपारी

  •  
  • Publish Date - May 22, 2017 / 09:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

 

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही लगातार आतंकियों के निशान पर रहे है, लेकिन हालही में सामने आए एक मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। दरअसल 25 मई को मुंबई में होने वाली पीएम मोदी की रैली के दौरान उन्हे बम से उड़ाने का आॅफर मध्यप्रदेश के सतना निवासी कुशल सोनी के पास आया। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को लिखित में शिकायत करते हुए सोनी ने बताया कि किसी अनजान नंबर से विदेश से काॅल आई और दूसरी तरफ से मुझे पीएम मोदी की मुबंई रैली में उन्हे बम से उड़ाने के बदले 50 करोड़ रूपए देने की बात कही गई। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है।