दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 07:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 520 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 3.44 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि बृहस्पतिवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,42,425 हो गई। वहीं एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद बढ़कर 26,289 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 15,114 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्धारित 9,490 बिस्तरों में से केवल 117 बिस्तरों पर मरीज हैं।

दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,935 हो गयी है। इनमें से 1,318 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश