लद्दाख में कोविड-19 के 54 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 54 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 54 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 18, 2022 2:24 pm IST

लेह, 18 फरवरी (भाषा) लद्दाख में 54 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या 27,695 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 416 रह गयी है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लद्दाख में बृहस्पतिवार को 105 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। इसके साथ ही इस संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 27,051 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के 54 नए मामलों में से 48 लेह जिले से और आठ करगिल जिले से सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में कोविड से 228 मरीजों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतविार को संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में