केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,404 नए मामले, 80 और मरीजों की मौत

Ads

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,404 नए मामले, 80 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 8, 2021 / 08:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

तिरुवनंतपुरम, आठ नवंबर (भाषा) केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,404 नए मामले सामने आए और महामारी से 80 मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद कुल मामले बढ़कर 50,20,909 हो गए और मृतकों की संख्या 33,978 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “वर्तमान में केरल में कोविड-19 के 71,316 मरीज उपचाराधीन हैं जिसमें से केवल 7.2 प्रतिशत मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।”

कोविड से पीड़ित होने के बाद राज्य में अब तक कुल 49,14,993 लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश माधव

माधव