तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 565 नए मामले

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 565 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 05:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

हैदराबाद, दो दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 565 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या 2.70 लाख के पार पहुंच गई।

राज्य में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई।

इसके साथ ही मृतकों की संख्या 1,462 हो गई।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में दिए गए एक दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए।

रंगारेड्डी में 43 और मेडचल मलकाजगिरी में 42 मामले सामने आए।

वर्तमान में 9,266 मरीज उपचाराधीन हैं।

अब तक 55.51 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 96.03 प्रतिशत है।

भाषा यश नरेश

नरेश