कर्नाटक में कोविड-19 के 566 नये मामले, छह मरीजों की मौत

Ads

कर्नाटक में कोविड-19 के 566 नये मामले, छह मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 29, 2021 / 08:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

बेंगलुरू, 29 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 566 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,05,798 हो गयी, जबकि छह और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,324 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 245 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,59,674 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,771 है।

बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 400 नये मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में बुधवार को 1,08,726 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5,62,35,594 नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की दर 0.52 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत बनी हुई है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव