असम में कोविड-19 के 5,699 नए मामले, 90 और लोगों की मौत

Ads

असम में कोविड-19 के 5,699 नए मामले, 90 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 02:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

गुवाहाटी, 27 मई (भाषा) असम में कोविड-19 से 90 और लोगों की मौत के बाद राज्य में बुधवार तक मृतक संख्या बढ़कर 3,005 हो गई। वहीं, 5,699 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,86,870 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अभी 52,884 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है तथा 3,29,634 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 85.21 प्रतिशत है।

असम में अभी तक कुल 10,503,538 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 39,33,884 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी