आइजोल, 25 अक्टूबर (भाषा) मिजोरम में दो निजी स्कूलों के 15 छात्रों समेत 58 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर रविवार को 2,447 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आइजोल जिले में सबसे अधिक 44 नए मामले सामने आए। इसके अलावा नाहतियाल और कोलासिब में पांच-पांच और सरछिप तथा खावजोल में दो-दो लोग संक्रमित पाए गए।
पढ़ें- विजयादशमी के मौके पर पुलिस लाइन में हुई शस्त्र पूजा, एसएसपी ने किए …
मिजोरम में अभी 249 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में 2,198 लोग ठीक हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।
पढ़ें- धान खरीदी पर हांफने लगी सरकार, राज्य सरकार स्वयं करे व्यवस्था, केंद…
इस बीच, मिजोरम सरकार ने स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते सोमवार से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिये खोले गए स्कूलों को दोबारा बंद करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों को 16 अक्टूबर को खोला गया था।