कर्नाटक में कोविड-19 के 589 नये मामले, 13 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 589 नये मामले, 13 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 589 नये मामले, 13 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 1, 2021 8:07 pm IST

बेंगलुरु, एक अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 589 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,76,589 हो गयी जबकि 13 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,807पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 877 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,26,284 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 12,469 है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.46 प्रतिशत तथा मृत्युदर 2.20 प्रतिशत है।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 221 नये मामले सामने आए और पांच रोगियों की मौत हुई। दक्षिण कन्नड़ जिले में 86 नये मरीज मिले और संक्रमण से दो व्यक्ति की मौत हो गयी।

राज्य में अब तक 4,77,45,951 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,26,932 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में