नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक तथाकथित संत के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। शिकायत के बाद जब पुलिस ने उसके आश्रम में छापामारा तो वह फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाशी में जुट गई है।
Read More News: SC-ST एक्ट पर राहुल गांधी बोले- BJP-RSS की विचारधारा आरक्षण के खिलाफ, हम ऐसा …
यह मामला शाहजहांपुर जिले के निगोही कस्बे का है। जानकारी के अनुसार स्वयंभू संत और तांत्रिक अनुज चेतन सरस्वती और उसके भाई रवि के संत की पत्नी ने दुष्कर्म और साजिश रचने की शिकायत दर्ज कराई है।
Read More News: नहीं टूटेगा स्काईवॉक, किसी अन्य उपयोग के लिए जल्द लिया जाएगा निर्णय
पुलिस ने बताया कि पीड़िता कथित संत की पांचवीं पत्नी है. इससे पहले वह चार महिलाओं से शादी कर चुका है, जिनमें एक महिला की मौत हो चुकी है। वहीं पीड़िता ने बताया है कि उसके छोटे भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है।
Read More News: मोदी सरकार के एससी-एसटी एक्ट संशोधन को सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बिना
पुलिस ने आरोपी संत को पकड़ने के लिए जब उसके ठिकानें में दबिश दी गई तो वह फरार हो गया। आरोपी संत और उसके भाई को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई है। फिलहाल पुलिस मुखबिर से सूचना पाकर संभावित जगहों में छापामार कार्रवाई कर रही है।
Read More News: जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा बोले- जीएसटी के 2400 करोड़ हो चुके हैं ले…