ओडिशा में कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - February 2, 2021 / 12:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

भुवनेश्वर, दो फरवरी (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,211 हो गई। वहीं,किसी और संक्रमित मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,906 पर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 60 नए मामलों में से 36 मामले विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं, जबकि 24 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान सामने आए।

राज्य में अब तक इस खतरनाक वायरस से 1,906 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमित 53 लोगों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई। राज्य में 1,013 लोगों का उपचार चल रहा है और 3,32,239 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा शुभांशि पवनेश

पवनेश