गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 61 नए मामले आए, 86 मरीज ठीक हुए

Ads

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 61 नए मामले आए, 86 मरीज ठीक हुए

  •  
  • Publish Date - February 22, 2022 / 12:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नोएडा (उप्र), 22 फरवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 61 नए मामले आए जबकि इस अवधि में 86 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। यह जानकारी मंगलवार को जिला निगरानी अधिकारी डॉ.सुनील दोहरे ने दी।

उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 370 उपचाराधीन मरीज हैं।

डॉ.दोहरे ने बताया कि अबतक जिले में कोविड-19 के 97,809 मामले आए हैं जिनमें से 96,949 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि कुल 490 संक्रमितों की जान गई है।

भाषा सं. धीरज

धीरज