झारखंड में सामने आये कोरोना के 622 नये मामले, दो मरीजों की मौत

झारखंड में सामने आये कोरोना के 622 नये मामले, दो मरीजों की मौत

झारखंड में सामने आये कोरोना के  622 नये मामले,  दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: February 2, 2022 1:36 am IST

रांची, एक फरवरी (भाषा) झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के 622 नये मामले सामने आये और आज दो लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज रात्रि जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 622 नये मामले सामने आये जिनमें से 206 राजधानी रांची के और 231 मामले जमशेदपुर के हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में ही 1506 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं।

राज्य में अब तक कुल 429172 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें 419497 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 52560 लोगों की कोरोना जांच की गयी जिनमें से 622 संक्रमित पाये गये।

राज्य में आज बोकारो एवं सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल 5303 तक पहुंच गयी।

भाषा, इन्दु राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में