दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले, संक्रमण की दर 1.13 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले, संक्रमण की दर 1.13 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले, संक्रमण की दर 1.13 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: February 19, 2022 7:38 pm IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले सामने आए और महामारी से दो मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत दर्ज की गई।

शहर के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। बुलेटिन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,55,409 हो गए और मृतकों की संख्या 26,097 पर पहुंच गई।

बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले 56,199 नमूनों की जांच की गई थी। दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 635 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 1.22 प्रतिशत थी।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में